ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद में एक कलियुगी मां का तीन साल के बच्चे को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक मां अपने मकान की छत पर उस नन्हे बच्चे को बुरी तरह से लातों से मार रही । ऐसे में बच्चा जमीन पर औंधे मुंह गिर पड़ता है ।
महिला बच्चे को थप्पड़, घूंसे और चप्पल से उसके चेहरे और शरीर पर बुरी तरह से वार करती है । जानकारी देते हुए चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर सुरजीत बाजिया ने बताया है कि उन्हें गुप्त रुप से सूचना मिली थी कि धर्मशाला रोड पर एक महिला अपने तीन साल के बच्चे को बुरी तरह से पीट रही है । जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्चे को इलाज के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भिजवाया ।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे के कथित मां बाप पर पूरे मामले में जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस को भी इस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं ।
कलियुगी मां की करतूत आई सामने
तीन साल के बच्चे के साथ की बर्बरता
बच्चे के साथ की बुरी तरह मारपीट
Watch Video
https://youtu.be/NbE3hCVSzM4
