#ProudMoment: अवनी ने अकेले उड़ाया Fighter Plane, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पायलट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है । वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि चतुर्वेदी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है । वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि चतुर्वेदी लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं । उन्होंने मिग-21 बाइसन को अकेले ही उड़ाया । इस तरह की यह उनकी पहली उड़ान थी ।

ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पायलट 

वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक यह विमान उन्होंने सोमवार को जामनगर वायुसेना स्टेशन से उड़ाया । लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए तीन महिला पायलटों अवनी चतुर्वेदी, भावना कांत और मोहना सिंह को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है ।

कड़ी ट्रेनिंग से हासिल हुआ मुकाम

उन्हें जुलाई 2016 में फ्लाइंग ऑफिसर के तौर पर शामिल किया गया था । हालांकि इन तीनों के बाद फ्लाइंग ऑफिसर प्रतिभा और शिवांगी को भी इंडियन एयरफोर्स के फाइटर स्ट्रीम फ्लाइंग ब्रांच में मान्यता दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *