खालिस्तान के मुद्दे पर जस्टिन ट्रुडो का बड़ा बयान,हम एक अखंड भारत का समर्थन करते हैं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रुडो आज पंजाब दौरे पर है । अमृतसर पहुंचने पर ट्रूडो का जोरदार स्वागत किया गया । एयरपोर्ट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रुडो आज पंजाब दौरे पर है । अमृतसर पहुंचने पर ट्रूडो का जोरदार स्वागत किया गया । एयरपोर्ट पर ट्रड़ो का स्वागत करने के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और पंजाब कैबिनेट के मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू मौजूद रहे ।

justin trudeau

स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुए ट्रूडो

कनाड़ा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पंजाबी पहनावे में स्वर्ण मंदिर पहंचे । स्वर्ण मंदिर में उनके स्वागत के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल मौजूद थे । कनाडा के पीएम ट्रूडो ने परिवार सहित श्री हरमिंदर साहिब में माथा टेका । स्वर्ण मंदिर में पहुंचने के बाद ट्रूडो ने लंगर बनाने की सेवा भी की ।

justin trudeau at darbar sahib amritsar
कनाडा के पीएम ट्रूडो ने की सीएम अमरिंदर से मुलाकात

कनाडियन पीएम आज पंजाब दौरे पर है । ट्रूडो ने स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होने के बाद पंजाब के सीएम अमरिंदर से मुलाकात की । ये मुलाकात ताज होटल में की गई । इस दौरान खास बात ये रही कि जिनसे सीएम अमरिंदर का 36 का आंकड़ा है वो हरजीत सिंह सज्जन भी इस बैठक में मौजूद रहे । पीएम ट्रूडो के साथ कनाडा के 6 मंत्री भी मौजूद रहे ।

भारत सिर्फ हाथ मिलाने के लिए नहीं आया- ट्रूडो

इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने मुंबई में कहा कि भारत और उनके देश के रिश्ते न सिर्फ राजनीतिक मोर्चे पर आगे बढ़ेंगे बल्कि कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी संबंध मजबूत होंगे । साथ ही उन्होंने कहा कि वो भारत सिर्फ हाथ मिलाने के लिए नहीं आए हैं ।

हम एक और अखंड भारत का समर्थन करते हैं- ट्रूडो

आपको बता दें कि ट्रूडो की सरकार के अलग-अलग मौकों पर खालिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने की बात सामने आई थी । ट्रूडो ने मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा, ‘कनाडा की खासियत यह है कि हमने इसकी विविधता को पहचाना है. हम एक और अखंड भारत का समर्थन करते हैं ।

वैंकूवर के लिए अमृतसर से सीधी हो उडान- सुख धालीवाल

अमृतसर विकास मंच द्वारा ट्रुडो के साथ भारत दौरे पर आए सांसद सुख धालीवाल को एक मांग पत्र दिया गया । जिसमे कनाडा में बडी तदादा में रह रहे पंजाबीयो को लिए सीधी वैंकूवर और टोरंटो के लिए अमृतसर से उड़ान के लिए मांग की । ताकि कनाडा से पंजाब आते-जाते यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े । वही विर्धार्थियों के लिए गाइडेंस दफ्तर खोलने की मांग भी रखी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *