ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नीरव मोदी के महाघोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा । अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि पहले ललित मोदी फरार हुआ फिर विजय मालया और अब नीरव मोदी भी फरार हो गया ।
पहले ललित फिर माल्या
अब नीरव भी हुआ फरार
कहाँ है 'न खाऊँगा, न खाने दूँगा' कहने वाला देश का चौकीदार?साहेब की खामोशी का राज़ जानने को जनता बेकरार
उनकी चुप्पी चीख चीख कर बताए
वो किसके हैं वफादार#ModiRobsIndia— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 19, 2018
‘कहां है ‘ना खाऊंगा-ना खाने दूंगा’ कहने वाला देश का चौकीदार’
मोदी के बयान पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि अब ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा बोलने वाला देश का चौकीदार अब कहां है । उन्होंने कहा कि मोदी साहब की खामोशी जानने के लिए जनता बेकरार है और वो किसके वफादार है वो उनकी चुप्पी चीख-चीखकर बता रही है ।

