ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब नैशनल बैंक के महाघोटाले के बाद बैंक ने ऐसे डिफ्लाटरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिन्होने करोड़ो का लोन लेकर बकाया वापस नहीं दिया।
जिन लोगों को पहले नोटिस जारी किए गए और अब लोन लेने के लिए रखी गई प्रॉपर्टी पर कारवाई शुरू हो गई है। इस कारवाई के तहत लुधियाना के साथ संबंधित 12 लोन केसों के संबंधित प्रॉपर्टियों की निलामी करनी शुरू कर दी है। जिन पर बकाया पड़ी राशि का आंकड़ा 100 करोड़ बनता है।
इनमें अकेले 6 मामले के.सी. सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के साथ जुड़े है। पीएनबी ने निलामी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ई-ऑक्शन की गई है। क्योकि आम तौर पर बैंक की तरफ से की जाने वाली निलामी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाते है पर अब कोई भी नीलामी में हिस्सा ले सकता है।


