ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोगा के कस्बा बाघापुराना में गगनदीप नाम एक युवक एक महीना पहले गायब हुआ था जिसके बाद मोगा पुलिस ने गांव के कुछ लोगों से पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक गगनदीप का गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ नजायज संबंध थे। जिसके चलते विवाहिता के पति ने उसे मोटरसाइकल समेत कुएं में दफना दिया।
विवाहिता के पति के मोबाइल फोन रिकोर्ड से सारा मामला साफ हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


