ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर के फिल्लौर में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लुटेरों के कब्जे से लूट का पैसा और हथियार बरामद किया हैं।
यह गिरोह चोरी के वाहनों पर जाली नंबर प्लेट लगाकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वह राहगीरों से मोटर साइकिलों पर सवार होकर विभिन्न इलाकों से स्नेचिंग करते थे।
लुटेरा गैंग के 4 सदस्य काबू
फिल्लौर में नाकेबंदी के दौरान किए काबू
लुटेरों से 12 बोर की एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद
पुलिस कर रही है लुटेरों से पूछताछ


