ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मेवात के पुन्हाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक वांछित आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफतार किया है । आरोपी पर राजस्थान में पुलिस पर फायरिंग सहित कई मुकदमें दर्ज है । वहीं इस आरोपी पर इनाम भी घोषित है । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गुरूवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं जांच अधिकारी टेकचंद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी के एक राजस्थान पुलिस पर फायरिंग और अन्य मामलो में एक वांछित आरोपी अवैध हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने के लिये जुरहेडा मोड पर खड़ा है। वहीं पुलिस ने टीम बनाकर जब मौके पर छापा मारा तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा । पुलिस के जवानों ने आरोपी को बही धार दबोच लिया ।


