ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंचकूला के पिंजौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी अनुसार औरत अपने परिवार के साथ घुमने पिंजौर आई थी इस दौरान यादविंदर गार्डन में Go-Kart car में फंस गई, जब तक लोगों ने उसको बचाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुनित कौर बठिंडा के गांव रामपुरफूल की रहने वाली है।
अपने परिवार के साथ हंसी खुशी घुमने आई थी। रेसिंग कार की सवारी करते हुए उसके बाल कार के टायर में फंस गए जिस कारण उसकी मौत हो गई।
इस हादसे के बाद मृतक के परिजन सदमे में है।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के कारणो की जांच के बाद ही अगली कारवाई शुरू की जाएगी।





