#Breaking: कैनेडा के पीएम Justin Trudeau नहीं करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा के पीएम Justin Trudeau भारत दौरे पर आने वाले है जिसको लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा के पीएम Justin Trudeau भारत दौरे पर आने वाले है जिसको लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ट्रूडों से मुलाकात नहीं करना चाहते थे। पर कैप्टन ने अपना फैसला बदलते हुए ट्रूडो से मिलने के लिए तैयार हो गए।

Justin Trudeau

कैप्टन अमरिंदर के इस फैसले के बाद सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने  आ रही है कि ट्रूडो कैप्टन अमरिंदर से मुलाकात नहीं करेंगे। हालांकि ट्रूडो जब श्री हरिमदिर साहिब में नतमस्तक होने के लिए आएंगे तो कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके साथ होगे।

Justin Trudeau captain

दरअसल कैनेडियन अधिकारी ने बताया है कि अभी तक ट्रूडो ने कैप्टन के साथ मीटिंग करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई है। ट्रूडो पहली बार भारत दौरे पर है जिस कारण पंजाब में हलचल हो रही है। गौरतलब है कि जस्टिन ट्रूडो 17 से 23 फरवरी भारत दौरे पर आ रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *