सरकार, सियासत और खर्चा, सरकारी खजाना खाली का बहाना, सरकार के खर्चो के हो रहे चर्चे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार का खाजाना खाली है सरकार हर बार यहीं दुहाई देती नजर आती है जी हां वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने साफ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार का खाजाना खाली है सरकार हर बार यहीं दुहाई देती नजर आती है जी हां वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने साफ कर दिया है कि सरकारी खजाना खाली है । लेकिन अगर सरकारी खजाना खाली है तो सरकार मंत्रियों का खर्चा कहा से चल रहा है । पंजाब सरकार लगातार ऐसे सवालों से बचती नजर आ रही है जब भी सैलरी देने की बात हो या किसान कर्ज माफी की सरकार के पास एक ही बहाना की खाली है सरकार का खजाना ।

सियासत और खर्चा जी हां सियातदारों के खर्चे बहुत है और शायद इसी के चलते सरकारी खजाना अब खजाना नहीं रहा । क्योकि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल का कहना है कि खजाना खाली हो चुका है । तो वहीं सुखबीर बादल ने भी साफ कर दिया है सरकारी खजाना कभी खाली ही नहीं होता इसका मतलब तो यहीं है कि सरकार खजाना खाली करने की बात कहकर बहाना बना रही है ।

तो एक तरफ जहां सरकार के बढ़ते खर्चों को लेकर विपक्ष ने सरकार को आडे हाथ लिया तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने खर्चा कम करने की कवायद शुरु कर दी है । इसी के चलते पंजाब सरकार ने पिछली सरकार द्वारा चलाई गई कुछ स्कीमों को बंद करने का फैसला लिया है लेकिन इन स्कीमों को बंद करने का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है क्या स्कीम बंद करने से सरकारी खजाने की स्तिथि में कोई बदलाव आएगा ।

तो ये वो स्किमें थी जिन्हे बंद कर सरकार खजाने की हालत सुधारने की बात कर रही है तो वहीं खाली खजाने की वजह से पंजाब सरकार ने खर्चों में कटौती करनी शुरु कर दी है । अप्रैल के बाद ये कवायद शुरु हो जाएगी । अब विधायकों को फोन के लिए 15000 रुपये महीने के बजाय सस्ते पैकेज दिए जाएंगे ।

सरकारी खजाने की हालत में सुधार लाने के लिए सरकार ने कई कदम उछाए लेकिन फिर भी सरकार लगातार विपक्षियों के निशाने पर सरकार को विपक्ष लगातार घेर रहा है इसी कड़ी में विक्रम मजीठिया ने सरकार को आडे हाथ लिया ।

Watch Video

https://youtu.be/U9M5Gltpthw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *