ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हार्ले डेविडसन और ट्रायंफ जैसी महंगे ब्रैंड की आयातित मोटरसाइकिलें सस्ती होने जा रही हैं। सरकार ने इन पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 50 प्रतिशत कर दी है। महंगी बाइकें होंगी सस्ती ।
अब तक 800 सीसी या इससे कम इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल के आयात पर 60 प्रतिशत शुल्क लगता था। वहीं 800 सीसी और इससे अधिक इंजन क्षमता वाले इंजन पर 75 प्रतिशत शुल्क लगता है । केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड यानि सीबीईसी ने इन दोनों श्रेणी के मोटरसाइकिल के लिए आयात शुल्क को घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है।


