ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: 4G के साथ ब्रॉडबैंड सर्विस भी ऑफर कर सकती है वोडाफोन | वोडाफोन जल्द ही भारत में रिलायंस जियो इंफोकॉम को टक्कर देने के लिए मोबाइल सर्विस के साथ साथ फास्ट ब्रॉडबैंड की सर्विस भी शुरू कर सकता है| आपको बता दें की वोडाफोन इंडिया ने टीआरजी कैपिटल से यू ब्रॉडबैंड को एक साल पहले 400 करोड़ रुपये में खरीदा था |
साथ ही बताते चलें यू ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर है और वोडाफोन ‘यू ब्रॉडबैंड’ के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड रिसोर्सेज का फायदा उठाते हुए 3G/4G मोबाइल सर्विस के साथ वायर्ड होम ब्रॉडबैंड पैक की बंडलिंग कर सकती है।

