ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संगरूर पुलिस ने गायकों के खिलाफ चलाई सामाजिक मुहिम में पहला मामला दर्ज किया है। बता दें कि पुलिस ने एक सिंगर जिसका वारदात नाम से गाना आने वाला है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। गाने वाले पोस्टर को हथियारों के साथ पेश किया गया।
पुलिस ने पोस्टर को उखाड़ा और उसके बाद उस सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिय़ा। वहीं SHO से मिली जानकारी पर उन्होंने बताया की गायक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पोस्टर में हथियार उनके है या नहीं और सरकारी प्रॉपर्टी में उन्होंने ये बोर्ड किसकी इजाजत से लगाया।
सब की जांच होगी और उसके हिसाब से ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच अधिकारी का कहना है कि वो इस मुहीम को आगे तक लेकर जाएंगे।
ताकि गायकी के जरिए जो युवाओं को गलत संदेश दिया जा रहा है उसे रोका जा सके।
https://www.youtube.com/watch?v=fIyUrdfrk8s




