ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के मंत्री ही यातायात के नियमों की पालना नहीं करेंगे तो आम जनता से नियमों की पालना करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
ऐसा ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर ने नियमों को ध्यान में ना रखते हुए बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को चलाई। बाइक पर सवार होकर वो रैली स्थल पर पहुंचे। इस बाइक पर ना तो नंबर प्लेट थी और ना ही कोई टेंपरेरी नंबर था।
गौरतलब है कि इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोई भी बाइक एजेंसी से बाहर बिना नंबर के नहीं निकलती है जिसके लिए बाइक पर टेंपरेरी नंबर लगवा कर निकलवाना जरूरी होता है। पर मनोहर लाल खट्टर ने बिना नंबर प्लेट वाली बाइक को खुद चलाई और रैली स्थल पर रैली का जायजा लेने पहुंचे।


