ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद हरियाणा के रहने वाले कलाकार हंसराज चौहान ने राम रहीम मामले को लेकर कहा कि भवानीगढ़ डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मेरी आंखों के सामने लोगों को बनाया करते थे और जो चार सौ साधुयों को बाबा ने नपुंसक बनाया है उनमें से मैं भी हूँ हंसराज चौहान ने कहा कि मैं एक कलाकार हूँ गिटार बजाता हूँ और जब भी मैं वो घटनाएं याद करता हूँ तो मेरी रूह कांप जाती है |
हंसराज चौहान ने बताया कि बाबा की जो दो गुफाएं थी उनकी जो सीनियर मैनेजमेंट थी सबसे पहले उनको अपाहिज किया गया और फिर उसके बाद नपुंसक बनाने का कार्य शुरू हुआ और फिर उसके बाद एक नेटवर्क तैयार हुआ नपुंसक बनाने के लिए और फिर बाबा ने आदेश दिया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को लाओ नपुंसक बनाने के लिए डॉक्टर बाबा के पैतृक गांव गंगानगर से आते थे |


