ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सऊदी अरब में फंसी लुधियाना की रहने वाली कुलदीप कौर लुधियाना पहुंच गई। आपबीती सुनाते हुए कुलदीप कौर ने बताया लुधियाना की ही रहने वाली बलजीत कौर ने हेमकुंड साहिब ले जाने के बहाने उसे सऊदी अरब ले जाकर छोड़ दिया।
जहां उससे घर में काम करवाया जाता था और मारपीट की जाती थी। हालांकि इस दौरान वो अपने परिवार से संपर्क में थी।
जिसके चलते लुधियाना से विधायक और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से कुलदीप कौर को वापस लाने की गुहार लगाई गई। जिसके बाद embassy में संपर्क करके उसकी टिकट करवाई गई। किसी तरह से कुलदीप एयरपोर्ट पहुंची और वहां से फ्लाइट लेकर भारत वापस आ गई।


