नवांशहर: विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नॉट में लिखे 3 लोगों के नाम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवांशहर के बंगा शहर मे एक विवाहिता ने की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नवांशहर के बंगा शहर मे एक विवाहिता ने की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है । जिला नवांशहर के बंगा शहर के तूंगल गेट की रहने वाली दलजीत कौर ने जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली । मृतका ने एक सुसाइड नोट मे तीन लोगों का नाम लिखा है पुलिस ने बताया कि महिला को पैसों के लेन देन के चलते परेशान किया जाता था जिससे परेशान होकर महिला ने मौत को गले लगा लिया । पुलिस ने दलजीत कौर के पति और सूसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ 306 /34 आई पी सी के तहत मामला दर्ज कर के आगे की जांच शुरू कर दी है ।

पडोसियों ने बताया कि जब दोपहर को मृतका का पति घर आया तो उसकी पत्नी उल्टीयां कर रही थीं जिसे बंगा हस्पताल लाया गया । हालात गंभीर होने की वजह से मृतिका को नवांशहर के लिए रैफर कर दिया । लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। दलजीत कौर का लिखे एक सूसाइड नोट से पता चला है कि पैसों का लेन देन के चलते उसने आत्महत्या कर ली । मृतिका के पति ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं।

थाना सिटी बंगा के प्रभारी गोपाल किशन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की महिला ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्म हत्या कर ली है। सूसाइड नोट मे दलजीत कौर का ढेड लाख रुपये का लेन देन था लेकिन वो सारे पैसे उनको दे चुकी थी । सिर्फ 30 हजार का ही वकाया था । फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है लेकिन ये मामला हत्या है या आत्महत्या ये तो पुलिस द्वारा तफ्तीश के बाद ही पता चलेगा |

Watch Video

https://youtu.be/DgsJPNZ–8g

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *