सिरसा: हत्या या आत्महत्या, वकील की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा की बंसल कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने देर रात फांसी का फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मामला संदिग्ध…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा की बंसल कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहिता ने देर रात फांसी का फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। मामला संदिग्ध बताया जा रहा है,लड़की के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है ।लड़की के मायके वालो का कहना है कि लड़की के ससुराल वाले लड़का चाहते थे और इसी के कारण उन्होंने उनकी बेटी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने 5 लोगो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज़ कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।

लड़की के पिता ने बताया कि उनकी लड़की की शादी आज से लगभग 12 साल पहले सिरसा में एडवोकेट हरदीप सिंह से ही हुई था,मृतका को एक 9 साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि शबनम के ससुराल वाले उनकी बेटी को हमेशा लड़के के लिए तंग करते थे और अभी कुछ महीने पहले उन्होंने टेस्ट ट्यूब बेबी के माध्यम से लड़का पैदा करने की कोशिश भी की लेकिन उनकी ये कोशिश कामयाब नहीं हुई बल्कि उन्हें अब इस बात का पक्का हो गया कि शबनम अब माँ नहीं बन सकती जिसके चलते उन्होंने शबनम की हत्या कर दी। परिवार वालो ने इंसाफ दिलाये जाने की मांग की।

वॉयस-02- सिविल अस्पताल पहुंचे उप पुलिस कप्तान विजय कक्क्ड़ ने बताया कि देर रात एक महिला को सिरसा के नागरिक अस्पताल लाया गया था जो कि यहाँ मृत घोषित की गई। वही महिला के परिजनों के बयान पर 5 लोगो के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है और बॉडी का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जैसी भी पोस्टमार्टम में रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

हरियाणा में बेटियों के खिलाफ बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे और मामलों में प्रशासन भी कोई एक्शन नहीं लेता इसी के चलते एक और विवहिता ने मौत को गले लगा लिया |

Watch Video

https://youtu.be/I4us8EWOCCI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *