जम्मू: सुजवां हमले में घायल मेजर अभिजीत होश में आते ही बोले-आतंकियों का क्या हुआ ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्‍मू के सुंजवान आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में घायल हुए मेजर अविजीत को होश आ गया है, और वो अब खतरे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्‍मू के सुंजवान आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में घायल हुए मेजर अविजीत को होश आ गया है, और वो अब खतरे से बाहर हैं | मेजर अभिजीत का इलाज उधमपुर के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा है | इस आतंकी हमले में छह जवान शहीद हो गए। हमले को अंजाम देने वाले सभी आतंकियों को भी सेना के जवानों ने ढेर कर दिया |

वहीं आतंकी हमले में घायल हुए मेजर अभिजीत को जैसे ही होश आया | उनका पहला सवाल सुनकर सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया | मेजर जनरल नादीप नैथानी ने बताया ‘मेजर अभिजीत का मनोबल बेहद ऊंचा है | सर्जरी के तुरंत बाद उन्‍होंने सबसे पहला सवाल यही पूछा कि हमला करने वाले आतंकवादियों का क्‍या हुआ | वो फील्‍ड में जाने के लिए बेहद उत्‍सुक है | अब उनकी हालत काफी ठीक है |

सुजवां हमले में घायल मेजर अभिजीत होश में आए

मेजर होश में आते ही बोले-आतंकियों का क्या हुआ?

Watch Video

https://youtu.be/PL422vretIg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *