ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप में हुए आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू का दौरा किया । हमले में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने के बाद रक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की ।
हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है- रक्षामंत्री
इस दौरान उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है, जिसका जवाब भारत जल्द देगा । उन्होंने बताया कि हमले में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए हैं, इनका मास्टरमाइंड मसूद अजहर है ।
जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार- रक्षामंत्री
रक्षा मंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी । पाकिस्तान को इसका भुगतान करना होगा । उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर आतंकवादियों के पास से मिले सभी सामान और दस्तावेजों का इकट्ठा कर लिया गया है । जिससे साफ हो गया है कि यह सभी आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे ।
पाकिस्तान को इसका भुगतान करना होगा- रक्षामंत्री
इन सभी सबूतों को जल्द पाकिस्तान के सामने पेश किया जाएगा, इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकार गंभीर है | सीतारमण ने बताया कि सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है |




