ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस के एक ऐसे अधिकारी की वीडियों वायरल हो रही है जिसमें वो कह रहा है कि उसके साथ धक्काशाही हो रहा है। वीडियों में वो कह रहा है कि पुलिस अधिकारी होने के बावजुद भी उसके साथ धक्केशाही हो रही है।
हमने तो विक्की गौंडर को मार दिया, अपनी आई पर आ गए तो कही दुखी होकर डीसी साहिब और एसएसपी को भी ना मारना पड़ जाये। पुलिस अधिकारी का ये भी कहना है कि यदि उसको इंसाफ ना मिला तो उसको दुखी होकर राजोआना जैसा काम करना पड़ेगा।
कहा जा रहा है कि ये पुलिस अधिकारी अपनी किसी समस्या को लेकर डीसी के साथ मुलाकात करने के लिए पहुंचा था। पर मामला क्या है अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं दूसरी तरफ त्रिपड़ी थाने के इंचार्ज ने बताया है कि पुलिस अधिकारी अमरीक सिंह के खिलाफ सरकारी नौकरी में बाधा पाने और धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


