ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रधानमंत्री मोदी ने रेणुका चौधरी की हंसी पर की गई टिप्पणी का बवाल थमने का नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं अब सोशल मीडिय़ा पर भी रेणुका चौधरी घिर गई है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर तंज कसते हुए कहा कि सभापति जी, रेणुकाजी को मत रोकिए। रामयण के खत्म होने के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनने को मिली है।
मोदी के द्धारा की टिप्पणी के बाद सदन में बैठे सदस्यों ने डेस्क को थपथपाना शुरू कर दिया और कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाया। मोदी के इस बयान के बाद रेणुका चौधरी सोशल मीडिया पर भी घिर गई है। सोशल मीडिया पर युजर्स की कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।
https://twitter.com/giniromet/status/961237271306489856?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Findia%2Ftwitter-reaction-after-pm-narendra-modi-s-jibe-at-renuka-chowdhury-in-parliament-443641.html
एक युजर ने यहां तक कह दिया कि अब समय आ गया है कि उन नेताओं की सुची बनाई जाए जो रामायण के पात्र से मेल खाते है। इसमें शूपर्णखा का किरादार तय हो चुका है।
इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने पीएम को मांफी मांगने के लिए कहा है।



