ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट से संन्यास लेने का संकेत देते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से मानसिक रूप से थक चुके है और अब उनका इंडियन प्रीमियर लीग करियर भी खत्म हो गया । वो पिछले एक दशक से मुंबई इंडियंस का अभिन्न अंग रहे हैं । मलिंगा को बुधवार को मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी मेंटर नियुक्त किया गया था ।
उन्होंने कहा, ‘मैने श्रीलंका क्रिकेट से अभी बात नहीं की है । लेकिन यहां से लौटने के बाद घरेलू क्रिकेट खेलूंगा और देखता हूं कि शरीर अब और कितना साथ देता है । अब मेरा आईपीएल कैरियर खत्म हो चुका है और मुंबई इंडियंस के साथ नई पारी की शुरूआत करना है । साथ ही कहा कि मुंबई के साथ दस साल बहुत अच्छे गुजरे, लेकिन इस साल टीम के मालिकों ने मुझसे बात की और आगे की रणनीति बताई । वे अगले तीन साल के लिये अच्छी टीम बनाना चाहते हैं । मैं भी समझता हूं कि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में मेरा दौर गुजर चुका है ।
दुनिया के ज्यादातर बल्लेबाज लसिथ मलिंगा की खतरनाक यॉर्कर बॉल से खौफ खाते हैं । खुद विराट कोहली स्वीकार कर चुके हैं, कि कई बार उनकी यॉर्कर का जवाब किसी के पास नहीं होता है ।



