ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 6 मैचो की वनड़े सीरीज में भारत 3-0 से आगे है । लगातार हार से परेशान मेजबान दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के खिलाफ नई रणनीति बनाने की बात कही । डुमिनी ने कहा कि हम में से ज्यादातर चहल और यादव गुगली को नहीं पढ़ पाए ।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाजी के पीछे का कारण है उनकी आक्रामकता । ये बात खुद विराट ने ही कही कि आक्रामकता उनकी बल्लेबाजी की पहचान है ।
साथ ही विराट ने कहा कि मैं इस साल 30 साल को हो जाउंगा और अगले 4-5 साल तक मैं ऐसे ही बल्लेबाजी करना चाहता हूं। यही वजह है कि मैं अपने फिटनेस का काफी ख्याल रखता हूं ।



