ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में अब गर्ल्स स्कूलों में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षकों को तैनात नहीं किया जाएगा। पंजाब के शिक्षा विभाग ने नई नीति के तहत यह निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि हाल ही के दिनों में स्कूलों में सामने आईं छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। हालांकि, अभी विभाग की ओर से इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इसके अलावा, तबादला करवाने के लिए शिक्षक को सात साल तक एक जोन में ही पढ़ाना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग की तरफ से तय किए गए 200 अंकों में से कम से कम 85 अंक लेने वाले अध्यापकों को ही भर्ती में पहल दी जाएगी। महिला अध्यापक को कम से कम 50 अंक लेने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग की तरफ से बनाई गई ‘टीचर्स ट्रांसफर पॉलिसी 2018 शैक्षिक वर्ष 1 अप्रैल 2018 से लागू हो जाएगी।
50 साल की आयु वाले मेल टीचर्स ही लड़कियों के स्कूलों में पढ़ाएंगे
टीचर्स ट्रांसफर नीति पर सरकार का यू-टर्न
शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी का बयान
‘शिक्षा में सुधार करना चाहते है इस लिए तैयार किया ड्राफ्ट’
‘वेब पर डाला गया था और लोगों की प्रतिक्रिया ली गयी’
लोगों से सुझाव के लिए रखा 15 दिन का समय
शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी का बयान
‘शिक्षा में सुधार करना चाहते है इस लिए तैयार किया ड्राफ्ट’
Watch Video
https://youtu.be/Pfsj8Yq_J4o
