केपटाउन में धोनी का बड़ा कारनामा, वनडे में किया 400वां शिकार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विकेट के पीछे करामाती महेंद्र सिंह धोनी का जवाब नहीं । उनकी पैनी निगाहें बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होती हैं । साउथ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विकेट के पीछे करामाती महेंद्र सिंह धोनी का जवाब नहीं । उनकी पैनी निगाहें बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होती हैं । साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन वनडे में विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है ।

धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 400 शिकार पूरे कर लिये । कुलदीप यादव की गेंद पर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन को स्टंप कर उन्होंने इस आंकड़े को छुआ । धोनी विकेट के पीछे सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को शिकार करने के मामले में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं ।

 

सीरीज में 3-0 से बढ़त बनाकर रचा इतिहास

केपटाउन वनडे में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 124 रनों से शिकस्त दे दी । इसी के साथ ही विराट ब्रिगेड ने साउथ अफ्रीका को छह मैचों की वनडे सीरीज में लगातार 3 मुकाबलों में पीटकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है |

अफ्रीका में द्विपक्षीय सीरीज में इससे पहले भारतीय टीम कभी दो से अधिक वनडे नहीं जीत पाई थी । मेहमान टीम ने 1992-90 में सात मैचों की सीरीज 2-5 से गंवाई थी । जबकि 2010-11 में भारत 2-1 की बढ़त बनाने के बाद पांच मैचों की सीरीज 2-3 से हार गई थी

कल केपटाउन में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 303 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने रनों 304 का टारगेट रखा । जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 40 ओवर में 179 रन पर ही ढेर हो गई ।

अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन जेपी डुमिनी 51 ने बनाए । भारत के लिए कुलदीप यादव ने 46 रन देकर चार विकेट लिए । वहीं चहल ने 23 रन देकर चार विकेट चटकाए । जसप्रीत बुमराह को दो विकेट मिले । विराट कोहली को 160 रनों की बेहतरीन पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *