ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमेरिका के केंटकी में एक नाकाबपोश व्यक्ति ने सिख व्यक्ति के गैस स्टेशन पर नस्ली एवं भद्दी टिप्पणियां की। साथ ही उसने तोड़फोड़ भी की।
जानकारी अनुसार स्टोर के बाहर नकाबपोशी व्यक्ति ने स्प्रे से कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे साथ ही चिन्ह भी बनाए। जिस कारण स्टोर मालिक सदमे है।
स्टोर के मालिक का कहना है कि उनके साथ पिछले चार साल में पहली बार ऐसी घटना हुई है। स्टोर में उनको काफी पत्र भी मिले है जिसमें उनको स्टोर खाली करने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस के पास मामला दर्ज करवा दिया गया है।
वही दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि इस घटना की सीसीटीवी फूटेज उनके हाथ लगी है। जिसमें आरोपी नकाब पहने नजर आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पर आरोपी के खिलाफ घृणा अपराध मामला चलाने के लिए काउंटी अभियोजन पक्ष से बात करनी होगी।



