ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा सिरसा मामले को लेकर एक बार फिर से सिरसा पुलिस को फटकार लगाई है। हाईकोर्ट ने सिरसा पुलिस से पैसों से भरे ट्रक की जानकारी मांगी है।
दरअसल, सिरसा पुलिस ने 25 अगस्त 2017 को बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम के हेडक्वाटर में से पैसों के साथ भरे ट्रक डेरे में से बाहर निकाले जाने की बात को अपनी रिपोर्ट में लिखी थी पर इससे आगे की कोई कारवाई नहीं की। जिस कारण हाईकोर्ट ने सख्ती से साथ कारवाई करने को कहा है।
सिरसा पुलिस ने रिपोर्ट में बताया था कि आरोपियों से पुछताछ के दौरान सामने आया था कि बलराज नाम के डेरा प्रेमी ने पैसों के साथ भरे हुए ट्रक को डेरे में से बाहर निकलते देखा था। हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए पुछा कि पैसों से भरे ट्रक आखिर कहां गए।
इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने सिरसा पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि यदि वो इसकी जांच नहीं कर सकती तो इस केस को पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाए। हाईकोर्ट ने डेरा सिरसा मामले में पहले भी सख्ती के साथ फैसले लिए है, जिनमें डेरे की जायदाद जब्त करने के आदेश देना एक है।
डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के साथ बलात्कार के दोष में बीस साल की सजा काट रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद डेरे में से कई बड़े खुलासे हुए है।




