ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 सिख दंगा मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी | पिछली सुनवाई में ग्वाह ने बयान दर्ज करवाया था कि उन्हें सज्जन कुमार की ओर से धमकाया जा रहा है। गवाह ने यह भी कहा कि उन्हें दी गई सुरक्षा भी अब वापस ले ली गई है | इस पर कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि इस मुद्दे को देखे, हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जज को भी निर्देश दिया था कि वह पूरे मामले की कार्यवाही की वीडियोग्राफी करवाएं | कुमार और दो अन्य आरोपियों ब्रह्मानंद गुप्ता और वेद प्रकाश ने कहा था कि वे वीडियोग्राफी का खर्च उठाने के लिए तैयार हैं |
Watch Video
https://youtu.be/c71mASEzvB8
