ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गैंगस्टर रवि देओल की तरफ से अमनबीर सिंह चैरी और उसके दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए गए थे | जिसके बाद संगरूर पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है | अमनबीर सिंह चैरी पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा का नज़दीकी रिश्तेदार है | पुलिस को शक है कि रवि देओल की तरफ से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अमनबीर सिंह चैरी कहीं विदेश ना चला जाए | इसलिए कल देर शाम पुलिस ने अमनबीर सिंह चैरी और उसके दोस्त मनोज कुमार उर्फ मनु खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है | इस के साथ ही रवि देओल मामले की हर पक्ष से जांच के लिए SIT बना दी गई है | दरअसल मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली थी कि अमनबीर सिंह चैरी अमरीका जाना चाहता है |
अमनबीर चैरी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
चैरी के दोस्त मनु मास्टर खिलाफ भी जारी हुआ नोटिस
पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा का रिश्तेदार है चैरी
विदेश भागने की आशंका के खिलाफ पुलिस ने किया आगाह
गैंगस्टर रवि देओल ने दोनों पर लगाए थे गंभीर आरोप
Watch Video
https://youtu.be/ONl7XGxkXoc
