ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहगढ़ साहिब से यूथ कांग्रेस के प्रधान अवजिंदर सिंह और उसके दो साथी पर पुलिस ने एक विवाह समारोह दौरान गोली चलाने के जुर्म में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अवजिंदर सिंह अपने दो साथियों के महिला संगीत में शामिल होने के लिए पैलेस में गए थे।
इस दौरान उन्होने स्टेज पर अपने साथियों के साथ मिल कर स्टेज पर फायरिंग कर दी जिस कारण एक व्यक्ति फायरिंग के दौरान जख्मी हो गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति की हालत नाजुक बताई है जिस कारण उसको लुधियाना में रैफर कर दिया गया है।
पुलिस ने कांग्रेसी नेता अवजिंदर सिंह उर्फ काला के खिलाफ आईपीसी धारा 307 के और आर्म एक्ट की धारा 25,54,59 अधिन मामला दर्ज कर लिया है। फिलहात आरोपी फरार बताए जा रहे है। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



