गुरुओं की धरती पर अधर्म का नाच, मां-बेटी को बलात्कार के बाद जिंदा जलाया

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऐसा लगता है कि गुरुओं की धरती पर अब गुरुओं का आशीर्वाद नहीं रहा है। जिसके चलते अमृतसर में आए दिन महिलाओं को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ऐसा लगता है कि गुरुओं की धरती पर अब गुरुओं का आशीर्वाद नहीं रहा है। जिसके चलते अमृतसर में आए दिन महिलाओं को हवस का शिकार बनाया जा रहा है या फिर महिलाओं को बेरहमी से मौत के घाट उतारा जा रहा है।

double murder

ऐसा ही एक मामला अमृतसर के दशमेश नगर कॉलोनी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें मां-बेटी के साथ पहले बलात्कार किया गया फिर उनको जिंदा जला दिया गया है।

double murder 2

मां गगन वर्मा अपनी 21 साल की बेटी शिव नैनी के साथ रहती थी। गगन जंडियाला गुरू के सरकारी कन्य़ा स्कूल में क्लर्क थी। उसकी दो शादियां हो चुकी थी। लेकिन दोनों शादी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई और उसका तलाक हो गया। जिसके बाद मां-बेटी इस घर में अकेली रहती थीं।

double murder 3

मंगलवार देर रात अचानक घर में आग लग गई। वहीं मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाया तो देखा कि मां बुरी तरह जल चुकी थी और बेटी के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। इतना ही नहीं, बेटी का मुंह भी बंधा हुआ था।

double murder 4

मृतका का बेटा कैनेडा में रहता है। दूसरी ओर इस मामले ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। साथ ही इस वारदात ने कई सावल भी खड़े किए हैं कि आखिर ये आग रेप करके सबूत मिटाने के लिए लगाई गई थी। इस वारादात के पीछे किसी परिचित या अपरिचित का हाथ तो नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *