लुधियाना: फ्रूट मंडी में लगी आग, काफी मुशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना-जालंधर बाईपास निकट दाना मंडी के अंदर फ्रूट मंडी में अचानक आग लग गई। जिस कारण चारों तरफ हडकंप मच गया। जानकारी अनुसार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लुधियाना-जालंधर बाईपास निकट दाना मंडी के अंदर फ्रूट मंडी में अचानक आग लग गई। जिस कारण चारों तरफ हडकंप मच गया।

fire 1

जानकारी अनुसार आग खुले पड़े प्लास्टिक के करेटस को लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटें दूर दूर तक फैली हुई थी।

fire 2

गणीमत यह रही कि इस आग के कारण कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहां मौजूद लोगो ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

fire 3

घटना वाले स्थान पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *