ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिरसा पुलिस आगजनी और हिंसा के षड्यंत्र में शामिल डेरा समर्थकों पर शिकंजा कसती नजर आ रही है।
पुलिस ने डेरा के वाईस चेयरमैन डॉ पी आर नैन सहित सात आरोपियों के खिलाफ गिरफ़्तारी वारंट जारी कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की चार टीमों का गठन किया गया है। हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों में बने राम रहीम के डेरों में भी आरोपियों की तलाश की जाएगी।
यह जानकारी शहर थाना प्रभारी राम सिंह बिश्रोई ने दी। डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम अपने कुर्कम की सजा काट रहा है। राम रहीम की बेबी हनीप्रीत ने उसको अदालत से भगाने का षड्यंत्र रचा था।
जिसके लिए उसने एक मीटिंग की थी। मीटिंग के दौरान डेरे समर्थकों और सदस्यों को अलग अलग कार्य सौंपा गया था।
योजना के अनुसार ही पंचकूला में आगजनी और हिंसा को भड़काया गया जिस कारण काफी लोग घायल हुए और कई सम्पतियों को नुकसान पहुंचा।
पर हनीप्रीत राम रहीम को पुलिस के शिकंजे से बचा नहीं पाई। हनीप्रीत को पंचकूला में हिंसा को भड़काने और देशद्रोह के कारण गिरफ्तार कर लिया गया।





