ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जॉन अब्राहम की फ़िल्म ‘परमाणु’ नवम्बर से लेकर अब तक कई बार अपना रिलीज़ डेट बदल चुकी है । तारीख पर तारीख के बीच अब यह फ़िल्म नए रिलीज़ डेट के साथ तैयार है ।
हाल ही में में जॉन ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि अब उनकी फ़िल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ़ पोखरण’ 2 मार्च 2018 को रिलीज़ होगी। लेकिन अब जॉन अब्राहम ने फ़िल्म का एक जबरदस्त पोस्टर शेयर करते हुए बता दिया कि फ़िल्म अब 9 अप्रैल को आ रही है ।
आप देख सकते हैं पोस्टर में जॉन का यह दिलचस्प अंदाज़! उनके बैक ग्राउंड में सेना की एक टुकड़ी भी नज़र आ रही है। अभिषेक शर्मा निर्देशित इस फ़िल्म में जॉन के अलावा डायना पेंटी और बमन ईरानी भी हैं। ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण’ की कहानी भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण यानि पोखरण 2 से जुड़ी है।


