ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रिलीज से सिर्फ एक हफ्ते पहले ही फेमस डायरेक्टर नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ सेंसर बोर्ड में अटक गई है। हालिया रिलीज ‘पद्मावत’ के बाद ये दूसरी फिल्म है जो सेंसर ने अपने पास रोके रखी है। दरअसल सेना में जासूसी के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज होना है । लेकिन अभी तक इसे सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं दिखाई गई है। ऐसे में अब इसके लंबे समय तक के लिए अटकने के कयास लगाए जा रहे हैं।
दरअसल सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सेंसर को डर है कि अगर फिल्म में कुछ भी संवेदनशील है तो ये आगे परेशानी खड़ा कर सकता है। इसलिए अब बोर्ड ने डायरेक्टर नीरज पांडे से इसे आर्मी को दिखाने की बात कही है। ऐसे गपशप गली की मानें तो फिल्म ‘अय्यारी’ के ट्रेलर रिलीज के समय से ही रक्षा मंत्रालय सक्रिय हो गया था। दरअसल उन्हें डर है कि कहीं इस फिल्म में उन्हें गलत तरह से तो नहीं पेश किया गया है। इसीलिए बताया जाता है कि रक्षा मंत्रालय की ओर से फिल्म को बोर्ड द्वारा पास किए जाने से पहले देखने की मांग रखी गई।
Watch Video

