ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में भारत की शानदार जीत के साथ 6 वनडे मैच की सीरज में 2-0 से बढ़त बना ली है । भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी है । भारतीय बॉलर्स ने साउथ अफ्रीका को 118 रन के भीतर ऑल आउट किया ।
टीम इंडिया के लाजबाव स्पिनर युजवेंद्र चहल ने करियर की बेस्ट बॉलिंग की। उन्होंने 22 रन देकर पांच विकेट हासिल किये। मैच में 119 रनों के आसान से टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के बेस्ट ओपनर शिखर धवन की फिफ्टी की बदौलत 21 ओवर में 119 रन का टारगेट हासिल कर लिया।
भारत की और से शानदार गेंदबाजी के चलते लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (22 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (20 रन पर तीन विकेेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने छह मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में रविवार को साउथ अफ्रीका को 32.2 में 118 रन पर ढेर कर दिया। साउथ अफ्रीका का वनडे इतिहास में अपने घर में अब तक का यह सबसे न्यूनतम स्कोर है। साउथ अफ्रीका की टीम इससे पहले 2009 में पार्ट एलिजाबेथ में इंग्लैंड के खिलाफ 119 रन पर आलआउट हो गई थी।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने इस फैसले को सही साबित करते हुए मेजबान साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को 32.2 में 118 रन पर समेट दिया। साउथ अफ्रीका के ओपनरों हाशिम अमला (23) और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (20) ने पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी की। इसके बाद नियमित अंतराल पर मेजबान टीम के विकेट गिरते रहे। साउथ अफ्रीका ने 51 के स्कोर पर अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों डी कॉक, कप्तान एडेन मार्करम (8) और डेविड मिलर (0) का विकेट गंवाया। 99 रन तक आते आते उसने अपने पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सके।
भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रनों पर ही रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद कप्तान विराट कोहली (46) और शिखर धवन (51) ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी ।





