द्रविड़ की दीवार को नहीं ढहा सका ऑस्ट्रेलिया, मैच जीतकर देशवासियों का जीता दिल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : “U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जैसा प्रदर्शन किया वह तारीफ के काबिल है। बच्चों ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : “U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जैसा प्रदर्शन किया वह तारीफ के काबिल है। बच्चों ने मैच जीतने में पूरा दम लगा दिया। पिछले 14 महीने में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ियों की मेहनत का नतीजा है कि भारत ने U-19 वर्ल्ड कप को जीतने में सफलता पाई। U-19 टीम के साथ उनका एक शानदार सफर रहा और टीम ने वर्ल्ड कप की ट्राफी जीतकर उनके साथ ही देश को शानदार तोहफा दिया है। मुझे भरोसा है कि आने वाले सालों में U-19 टीम के सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे। इनके लिए U-19 वर्ल्ड कप जीतना महज एक शुरूआत है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान सपोर्ट स्टॉफ का भी काफी सहयोग मिला है।” फाइनल मैच जीतने के बाद यही कहना था टीम के कोच राहुल द्रविड़ का।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की है । भारत ने ये फाइनल मुकाबला जीतने का साथ-साथ देशवासियों का दिल भी जीत लिया है । पूरे देश में जश्न का माहौल है । गॉड ऑफ़ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर और वीरेंदर सहबाग ने अंडर- 19 टीम इंडिया को बधाई दी ।

अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 38.5 ओवर में सिर्फ 02 विकेट खोकर ही शानदार जीत हासिल कर इतिहास रच दिया । भारतीय टीम ने मैच की शुरुवात से ही दमदार प्रदर्शन दिखाया । ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था । बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने पूरे 50 ओवर भी नहीं खेलने दिए और अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया की टीम 47.2 ओवर में महज 216 रन के स्कोर पर ही आउट हो गई थी । ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज़्यादा 76 रन मर्लो ने बनाए ।

द्रविड़ की दीवार को नहीं ढहा सका ऑस्ट्रेलिया

भारत ने जीता अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप

मैच जीतकर देशवासियों का जीता दिल

जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल

देश के नए सिकंदर: अंडर-19 में रचा इतिहास

Watch Video

https://youtu.be/YISKbmicNUI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *