U19 World Cup : ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, मोहाली के शुभमन ने खेली 31 रनों की बहुमूल्य पारी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शनिवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शनिवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से मनोज कालरा ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली। वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 216 रनों पर सिमट गई थी। 217 रनों का मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग किया। इंडिया के बल्लेबाजों ने पहली गेंद से जीत की इबारत लिखनी शुरू कर दी थी।

मनोज के नाबाद शतक के साथ ही मोहाली के शुभमन गिल ने 31, कप्तान पृथ्वी शॉ ने 29 और हार्विक देसाई ने नाबाद 40 रन बनाए। ओपनर कप्तान पृथ्वी शॉ ने मनोज कालरा के साथ मिलकर 71 रनों की साझेदारी की। कप्तान शॉ के आउट होने के बाद शुभमन बल्लेबाजी के लिए आए और दूसरे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी किया। गिल के 31 रन पर आउट होने के बाद विकेट कीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई नाबाद ने नाबाद 47 रन बनाते हुए मनजोत के साथ टीम को जीत दिला दी। टीम के शानदार प्रदर्शन पर BCCI ने खिलाड़ियों को 30 लाख, सपोर्ट स्टाफ को 20 लाख जबकि हेड कोच राहुल द्रविड़ को 50 लाख देने की घोषणा की है। टीम की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *