आम बजट पर लाल हुआ शेयर मार्केट, निवेशकों के डूब गए 4.7 लाख करोड़ रूपए

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश के PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भले ही आम बजट को बेहतर बता रहे हैं, लेकिन शेयर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश के PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भले ही आम बजट को बेहतर बता रहे हैं, लेकिन शेयर बाजार ने आम बजट पर नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 839.91 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 35,066.75 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 256.30 अंक गिरकर 10,760.60 अंकों पर बंद हुआ। दरअसल, वित्त मंत्री ने आम बजट में दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ पर कर लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद शेयर बाजार लाल निशान से उबर नहीं सका। वित्त मंत्री ने एक साल में एक लाख रूपए से अधिक की कमाई करने पर 10 फीसदी टैक्स लगाने की घोषणा की है।

शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) खुलते ही इसमें गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार 4.7 लाख करोड़ नीचे गिरकर 148.4 करोड़ तक पहुंच गया। अनुमान के अनुसार एक दिन में ही बाजार को करीब 5 लाख करोड़ का चूना लग गया। BSE में सूचीबद्ध 30 शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,738.13 के ऊपरी और 35,006.41 के निचले स्तर को छुआ। BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयर 256.30 अंकों के साथ गिरकर 10,760.60 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर, FMCG, ऊर्जा से जुड़ी कम्पनियों के शेयरों में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *