ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मैदान के साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहते हैं। कई दफा यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से नहीं चूकते, बावजूद मोहम्मद शमी को फर्क नहीं पड़ता है। बहुत बार तो यूजर्स मोहम्मद शमी को पत्नी के साथ फोटो पोस्ट नहीं करने की सलाह देते हैं तो कई उनकी पत्नी के कपड़ों पर कमेंट करते हैं। इस बार फिर मोहम्मद शमी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/MdShami11/status/959339110057041920
दरअसल, मोहम्मद शमी ने पत्नी के बर्थडे पर ट्वीटर पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में शमी ने लिखा है कि ‘It is another birthday for you, and another year of being together. Thank you for putting up with me and have a very happy birthday darling. lovee you.’ इस ट्वीट पर मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। दरअसल, मैदान हो या सोशल साइट्स, शमी पत्नी को सरप्राइज देना नहीं चूकते।
