सरकारी गवाह बनेगी बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की ‘बेबी’ हनीप्रीत!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : एक समय सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे करीबी और सबसे बड़ी राजदार रही हनीप्रीत उर्फ…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : एक समय सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सबसे करीबी और सबसे बड़ी राजदार रही हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा बदल गई है। बाबा गुरमीत राम रहीम की परछाई मानी जाने वाली हनीप्रीत अब उनसे सारे रिश्ते सिरे से खत्म करने जा रही है। रोहतक के सुनारिया जेल में साध्वियों से बलात्कार के आरोप में 40 साल की सजा काट रहे बाबा गुरमीत राम रहीम के कारण हनीप्रीत ने तमाम तकलीफें सही। बाबा के लिए उनसे पंचकूला हिंसा की पूरी प्लानिंग की और आज अंबाला जेल में सजा काट रही है। आखिरकार, हनीप्रीत ने बाबा गुरमीत राम रहीम को सबक सिखाने का फैसला कर लिया है।

हनीप्रीत के प्रस्ताव पर सरकार और पुलिस खामोश!

दरअसल, गुरमीत राम रहीम की ‘बेबी’ हनीप्रीत ने जो नया पैंतरा चला है, उससे राम रहीम के साथ ही सिरसा डेरे को भी मुश्किलों में डाल सकता है। हनीप्रीत ने सरकारी गवाह बनने का फैसला कर लिया है। बताया जाता है कि हनीप्रीत ने पुलिस के सामने प्रस्ताव रखा है कि अगर उसे सरकारी गवाह बनाया जाए तो वह तीन दिनों के अंदर पंचकूला हिंसा मामले में विपश्यना इंसां और दूसरे फरार आरोपियों को पकड़वा सकती है। हनीप्रीत ने अपने वकील, सरकार और पुलिस को इसका प्रस्ताव भी भेज दिया है। हालांकि, अभी तक ना तो पुलिस और ना ही सरकार का पक्ष सामने आया है कि सजायाफ्ता हनीप्रीत को सरकारी गवाह बनाया जाए या नहीं।  

देशद्रोही हनीप्रीत पंचकूला हिंसा की मुख्य आरोपी

संभव है हनीप्रीत ने राम रहीम और सिरसा डेरे पर दबाव डालने के लिए यह पैंतरा अपनाया हो। क्योंकि जिस तरह के उस पर आरोप हैं, उसमें हनीप्रीत के सरकारी गवाह बनने की राह आसान नहीं होगी। पंचकूला हिंसा को लेकर हनीप्रीत पर देशद्रोह के आरोप लगे हुए हैं। साथ ही पंचकूला हिंसा में हुई तोड़फोड़ के साथ सारी हिंसा की प्लानिंग का मुख्य आरोपी भी हनीप्रीत को ही बनाया गया है। इस स्थिति में आसानी से समझा जा सकता है कि हनीप्रीत भले ही सरकारी गवाह बनने की बात कर ही हो, उसकी राह इतनी आसान नहीं होगी। आने वाले समय में उसकी मुश्किलें और बढेंगी, क्योंकि SIT ने उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *