ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : पंजाब में पुलिस गैंगस्टर से निपटे या छुटभैये बदमाशों से, यह समझ से परे है। अब पुलिस को एक नया टेंशन हो गया है। जी हां, आपने सही समझा, पुलिस के लिए पंचकूला के बदमाश सिरदर्द बनकर आए हैं। दरअसल, पंचकूला से पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो 500 और 2000 के नकली नोटों की छपाई करने में माहिर है। क्राइम ब्रांच ने गिरोह के दो शातिर आरोपियों को पकड़ा तब जाकर इस गोरखधंधे पर से परदा उठा। एक आरोपी पीर मुछल्ला निवासी हेमंत और डड्डूमाजरा निवासी अरूण के रूप में की गई है।
पंजाब पुलिस के क्राइम ब्रांच को दोनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वो लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर की मदद से 500 और 2000 के नकली नोट बनाते थे। इसके बाद बाजार में खपा देते हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों के नशे तस्करी में भी शामिल होने की जानकारी मिली है। दोनों नशे के कारोबार के लिए नकली नोट छापने का धंधा करते थे। दोनों के पास से क्राइम ब्रांच ने 83 हजार रूपये के नकली नोट भी बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।
दोनों इतने शातिराना अंदाज में नोटों को खपाते थे कि किसी को भरोसा तक नहीं होता था कि उनकी जेब में नकली नोट पहुंच चुकी है। दोनों नोटों के बंडल में असली के साथ नकली नोटों को रख देते थे। जब तक लोग असली-नकली नोटों की पहचान कर पाते, दोनों फरार हो जाते हैं। क्राइम ब्रांच की टीम अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क सीमा पार यानी कि पाकिस्तान तक तो नहीं फैला हुआ है।
