ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली के द्धारा पेश किए गए बजट पर अपना बयान दिया है। उन्होने कहा कि केंद्रीय बजट पंजाब के लिए निराशा लेकर आया है।
इस बजट से पंजाब को कुछ भी लाभ नहीं मिला है। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि गांधी के लिए बजट है। पंजाब के लोगो के लिए नहीं है। कस्टम ड्यूटी को 0.7 फीसदी तक बढा दिय़ा है जिस कारण महंगाई बढ़ेगी। बजट को पेश करते हुए किसानों को ध्यान में नहीं रखा गया है।
वही दूसरी और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने बजट की प्रशंसा की है। उन्होने कहा कि किसानों और गरीबों के हित में बजट को पेश किया गया है। गरीबों के लिए फंड और स्वास्थ्य बीमा की मंजूरी देना भी एक अच्छा कदम है।


