ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मिथक को तोड़ कर फिर से सुर्खियोंमें आ गए है। काशी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंद्र ग्रहण के दौरान संत रविदास जयंती पर मंदिर में माथा टेकने के बाद संगत के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
सीएम योगी ने ऐसा करके सदियों से चली आ रही मिथक को तोड़ा। साथ ही उन्होने कहा कि अगर आप सही है तो इन मिथकों से डरने की जरूरत नहीं है। इससे पहले उन्होने नोएडा में मिथक को तोड़ा था। मिथक ये थी कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाता है उसकी कुर्सी चली जाती है।
उन्होने इस मिथक को तोड़ा भी और कहा कि वो नोएडा आते जाते रहेंगे। गौरतलब है कि देश में कल 5.17 से रात 8.42 बजे तक चंद्रग्रहण के सूतक के दौरान अन्नग्रहण नहीं किया जाता है पर इस मिथक को तोड़ते हुए सीएम योगी के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों और बीजेपी विधायकों ने अन्नग्रहण किया।


