#Budget 2018 : कार खरीदने वालों को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिया जोर का झटका!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश किया। बजट से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को जो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश किया। बजट से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को जो उम्मीदें थी, वो पूरी नहीं हुई। ठीक उलट सरकार ने कस्टम ड्यूटी में इजाफा की घोषणा कर दी। लोकसभा में पांचवीं दफा बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कस्टम ड्यूटी में इजाफा का ऐलान किया। वित्त मंत्री के ऐलान के बाद मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, फ्रिज के साथ ही कारों के दामों में वृद्धि तय है। दरअसल, सरकार ‘मेक इन इंडिया’ के के लिए भारतीय कम्पनियों (भारत में निवेश करने वाली कम्पनियां भी) को बढ़ावा देने में लगी है।  

यही कारण है कि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कस्टम ड्यूटी में इजाफा की घोषणा की। इसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स के साथ कारों पर पड़ेगा। अब, कस्टम ड्यूटी में वृद्धि तय है तो यह भी निश्चित है कि कम्पनियां रूपये खरीदारों से ही वसूलेगी। दरअसल, कस्टम ड्यूटी बढ़ने से आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। वहीं देश में कार बनाने वाली कम्पनियों पर भी इसका असर तय है। क्योंकि, अधिकांश कम्पनियां कारों के कल-पुर्जे आयात करती हैं। इस स्थिति में स्वदेशी कम्पनियां भी कारों के दामों में इजाफा करेंगी। और, यह बोझ सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *