#Budget 2018: बजट में किसानों के लिए 10 बड़ी बातें

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट चुनावी बजट दिखाई दिया और इसमें किसानों के लिए कई बड़े एलान किए गए । वि‍त्‍त मंत्री…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट चुनावी बजट दिखाई दिया और इसमें किसानों के लिए कई बड़े एलान किए गए । वि‍त्‍त मंत्री अरुण जेटली ने 2018-19 के बजट में एग्रीकल्‍चर और एलाइड सेक्‍टर के कई खास घोषणा कीं ।

जेटली ने बजट भाषण की शुरुआत में कहा कि‍ सरकार कि‍सानों के वि‍कास के लि‍ए प्रतिबद्ध है । प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक कि‍सानों की आय दोगुनी करने का वादा कि‍या था और सरकार इसे पूरा करने की योजना पर तेजी से काम कर रही है ।

इसके लि‍ए सरकार ने तय कि‍या है अब कि‍सानों को उनकी फसल जो दाम मि‍लेगा वह उनकी लागत का कम से कम डेढ़ गुना होगा । जेटली ने कहा कि सरकार ने रबी की फसलों के लि‍ए जो एमएसपी तय की है वही इसी फॉर्मूले पर है । इसके अलावा आगामी खरीफ की फसलों के लि‍ए भी सरकार ने यही तय कि‍या है कि सभी फसलों की एमएसपी लागत से कम से कम डेढ़ गुना ज्‍यादा होगी । जेटली ने कहा कि देश तरक्‍की कर रहा है उस तरक्‍की का फायदा कि‍सानों को भी दि‍या जाएगा ।

बजट में किसानों के लिए 10 बड़ी बातें


1- वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाषण में कहा कि सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना करने की कोशिश कर रही है।

2- जेटली के मुताबिक, सरकार का पूरा फोकस गांवों पर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ईज ऑफ लिविंग पर जोर दे रही है।

3- साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करेगी सरकार

4- अरुण जेटली ने अपनी स्पीच में बताया कि 22 हजार हाज कृषि बाजार के तौर पर बनाए जाएंगे।

5- उन्होंने कहा कि 27.5 करोड़ टन अनाज का उत्पादन हुआ।

6- वित्त मंत्री अरुण जेटली के मुताबिक, खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन मूल्य का दोगुना होगा।

7- आम बजट 2018 में सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालकों को देने का ऐलान किया।

8- अरुण जेटली ने भाषण में ऐलान किया कि किसान कर्ज के लिए 11 लाख करोड़ का फंड बनाया जाएगा।

9- आम बजट स्पीच में बताया गया कि बांस को वन क्षेत्र से अलग किया गया।

10- वित्त मंत्री ने बजट स्पीच में कहा कि कृषि उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर है।

Watch Video

https://youtu.be/aeFx7G3xi4I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *