‘हेट स्टोरी 4’ तनुश्री-इमरान का रोमांस या उर्वशी रौतेला का बोल्ड अंदाज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की आने वाली फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ का गाना ‘आशिक बनाया आपने’ रिलीज कर दिया गया है |  ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की आने वाली फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ का गाना ‘आशिक बनाया आपने’ रिलीज कर दिया गया है |  ये गाना उर्वशी रौतेला की बोल्डनेस के साथ-साथ इसलिए भी खास है क्योंकि ये गाना साल 2005 में आई इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता की फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ के टाइटल सॉन्ग का रीमेक है | दोनों ही गानों में बरकरार है बोल्डनेस | ऐसे में हम आपके लिए लाएं हैं हाल ही में रिलीज हुआ इस गाने का नया वर्जन जिसमें उर्वशी रौतेला ने लगाया है बोल्डनेस का तड़का |

तनुश्री दत्‍ता का ‘आशिक बनाया’ गाना उस समय बेहद हॉट माना जाता था। लेकिन नए वर्जन का वीडियो देखने के बाद आप पुराना गाना भूल जाएंगे। इस गाने में उर्वशी रौतेला बेहद मादक अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने में उन्‍होंने पोल डांस भी करती भी नजर आ रही हैं।  उर्वशी रौतेला ने इस गाने में कहर बरपा दिया है। दिलचस्प बात ये है कि तनुश्री दत्‍ता और उर्वशी रौतेला दोनों मिस यून‍िवर्स का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म को टीसीरीज ने प्रोड्यूस किया है और यह 9 मार्च को रिलीज होने जा रही है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *