EXCLUSIVE : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच शुरू!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच राजस्थान के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (AGM) नख्त दान बरहाट ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : मोस्ट वांटेड गैंगस्टर विक्की गौंडर के एनकाउंटर पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच राजस्थान के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (AGM) नख्त दान बरहाट ने जांच शुरू कर दी है। 26 जनवरी को पंजाब-राजस्थान सीमा के हिंदूमलकोट में गैंगस्टर विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया और एक अन्य बदमाश के एनकाउंटर बाद पंजाब पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। विक्की गौंडर के पिता और मामा ने पंजाब पुलिस पर आरोप लगाया था कि आत्मसमर्पण के नाम पर विक्की गौंडर को बुलाया गया था। विक्की के पहुंचने बाद पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है।

मोस्ट वांटे़ड गैंगस्टर विक्की गौंडर।
मोस्ट वांटे़ड गैंगस्टर विक्की गौंडर।

एनकाउंटर की जांच कर रहे AGM बरहाट बुधवार को हिंदूमलकोट के पक्की गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से एनकाउंटर से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की। पता चला एनकाउंटर से कुछ दिनों पहले ग्रामीणों ने विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया को शरण देने वाले लखविंदर सिंह लक्खा से अनजान लोगों की गतिविधियों को लेकर शिकायत की थी। हालांकि, लक्खा ने बताया था कि पारिवारिक सदस्य उसके यहां रहने आए हैं। मजिस्ट्रेट ने करीब एक दर्जन ग्रामीणों के बयान लेने के साथ ही पंजाब पुलिस को भी बयान दर्ज कराने का समन भेजा है।

गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया।
गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया।

बता दें 26 जनवरी को पंजाब अंडरवर्ल्ड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गौंडर, प्रेमा लाहौरिया को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। वहीं तीसरे बदमाश की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने जिस जगह पर ऑपरेशन किया था, वह इलाका पाकिस्तान की सीमा से काफी नजदीक है। साथ ही राजस्थान भी वहां से कुछ मीटर की दूरी पर है। एनकाउंटर के बाद एक तरफ पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाई थी। वहीं विक्की के परिवार वाले एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *